logo

इक तुम्हारा साथ और हर लम्हा खूबसूरत बन गया, सीएम हेमंत के लिए पत्नी कल्पना ने लिखा प्यारा संदेश

इक तुम्हारा साथ और हर लम्हा खूबसूरत बन गया, सीएम हेमंत के लिए पत्नी कल्पना ने लिखा प्यारा संदेश

रांची 

सीएम हेमंत सोरेन की पत्नी और गांडेय विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन ने आज सोशल मीडिया एक्स पर एक भावुक पोस्ट में लिखा है, ‘इक तुम्हारा साथ और हर लम्हा खूबसूरत बन गया।‘ इस पोस्ट के साथ कल्पना ने हेमंत सोरेन के साथ अपनी 2 तस्वीरें भी शेयर की हैं। बता दें कि इन दिनों कल्पना अपने पति और सीएम हेमंत सोरेन के साथ दिल्ली और बनारस आदि की यात्रा पर हैं। कल ही सोरेन दंपति ने बनारस के विश्नाथ मंदिर के साथ अन्य मंदिरों में पूजा-अर्चना की थी। मिली खबर के मुताबिक, हेमंत के जेल से निकलने के बाद सोरेन दंपति की ये दिल्ली और काशी की पहली यात्रा है। 

 

 


 

Tags - Hemant sorenKalpana Sorenmessage Jharkhand News